खबर शेयर करें 👉
भीड़ बढ़ने पर नैनीताल व भवाली के वाहन रूसी बायपास से कालाढुंगी होते हुए हल्द्वानी जाएंगे ।
हल्द्वानी। 11 से 13 अक्टूबर तक रामनवमी व दशहरा पर्व के दौरान शहर का यातायात डायवर्जन प्लान में हल्द्वानी बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की जाने वाले समस्त वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य ■ को जायेंगे। नैनीताल की ओर जाने वाले ■ वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर ■ तिराहा से कमलुवागांजा होते हुए – कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे।
 कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊंचापुल तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन – से अपने गन्तब्य को जायेंगे। पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से गौला बाईपास और कॉल टैक्स
हाइडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जायेंगे।
यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश समय दिन में 12:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय बढाया जा सकता है। आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) के वाहन 16:00 बजे तक अपनी सेवाएं पूर्ण कर लें। तत्पश्चात 16:00 बजे से 22:00 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों का भी  यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर समय 17:00 बजे से नैनीताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे व अल्मोड़ा, रानीखेत व कैंचीधाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन भवाली से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा से नम्बर वन बैंड ज्योलीकोट होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

You missed

You cannot copy content of this page