खबर शेयर करें 👉
घर खाली करने हेतु 14 अक्टूबर तक का समय ।
नैनीताल।  लकड़ी टॉल में रह रहे लगभग 21 परिवारों को घर खाली करवाने के लिए गुरुवार को पालिका प्रशासन की ओर से मुनादी की गई जिसमें लकड़ी टॉल में रह रहे सभी लोगो को 14 अक्टूबर तक घर खाली करने के आदेश दिए गए हैं।
इस दौरान पालिका प्रशासन की टीम ने सभी लोगो को सूचित किया  कि वह 14 अक्टूबर (सोमवार) तक सभी लोग अपने घरों को खाली कर ले नहीं तो पालिका की ओर से उचित करवाई की जाएगी।
बता दें कि लकड़ी टॉल में रह लोग कई दिनों से तल्लीताल तल्लीताल गांधी चौक में धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं। दूसरी ओर पालिका के टीसी सुनील कुमार खोलिया के नेतृत्व में पालिका की टीम ने नगर की माल रोड समेत कई स्थानों में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान टीम में पीयूष भंडारी, अंकित बिष्ट, दीपराज तथा सचिन कुमार तथा विक्की आदि मौजूद रहे। टीसी सुनील कुमार खोलिया ने बताया कि अधिशासी अधिकारी के आदेश पर मुनादी कर लोगों को घर खाली करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

You missed

You cannot copy content of this page