खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  गुरुवार को कैलाखान की पास  दो बाइकें आपस में टकरा गई, जिससे दोनों बाइक में सवार 3 युवक घायल हो गए। जिन्हें बी डी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

 

प्राप्त सूचना के मुताबिक मल्लीताल निवासी कार्तिक अपनी बाइक से भवाली से नैनीताल को आ रहे थे। कैलाखान के समीप उनके आगे गलत दिशा से एक बाइक आ गई। इससे पहले की वह बाइक को नियंत्रित कर पाते दोनों बाइकें आपस में भिड़ गई। दोनों बाइक सवार बाइक समेत सडक़ में जा गिरे और चोटिल हो गए। गनीमत रही कि हैलमेट पहनने की वजह से दोनों बाइक में सवारों के सिर में चोट नहीं आई, लेकिन एक युवक  के पैरों में गंभीर चोट आ गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे युवकों ने अपनी कार से घायलों को राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनको उपचार दिया गया।

ALSO READ:  अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में डीएसबी परिसर के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक पर कब्जा किया,

मामले में जिला अस्पताल के  प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने बताया कि मल्लीताल निवासी कार्तिक के पैर में काफी चोट हैं जबकि मुरादाबाद निवासी सुलेमान व सलमान को भी हल्की चोट आई हैं।

You cannot copy content of this page