खबर शेयर करें 👉

रश्मि बाला उपाध्यक्ष व कुंदन अधिकारी संयुक्त सचिव बनाये गए ।

 

भीमताल । विकास भवन मिनिस्टीरियल फेडरेशन संगठन बैठक में की निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा आज संगठन का विस्तारीकरण किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि संगठन का चुनाव विगत नवंबर माह में विकास भवन में किया गया था। परन्तु अपरिहार्य कारणों के चलते संगठन का विस्तार नहीं हो पाया था। आज विकास भवन सभागार में विकास भवन में कार्यरत मिनिस्टीरियल संवर्ग के कर्मचारियों की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें असलम अली तथा निर्मला अधिकारी को संरक्षक, रश्मि बाला को उपाध्यक्ष, कुंदन अधिकारी संयुक्त मंत्री, खजान चंद बुधानी तथा संजय देव को विधिक सलाहकार, दिनेश साह तथा दीपक खुल्बे कैलाश बोरा , विजय मनराल, जितेंद्र दानू, गोविंद सिंह, दीपक धुरदौड़ा, राहुल कुमार, प्रिन्स कुमार, अक्षय दिगारी, कृपाल सिंह राणा, संदीप जोशी, तथा नवीन गोस्वामी को संगठन मंत्री पद हेतु चयनित किया गया।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ .भुवन चंद्र आर्य ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में जन संपर्क किया ।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यथा शीघ्र कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए यथाशीघ्र प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नवनियुक्त कार्यकारिणी ने कर्मचारीयों की समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने आश्वासन बैठक में दिया।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page