खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । विगत दिवस हुए राज्य के जिला सूचनाधिकारियों के स्थान्तरण आदेश पर सूचना महानिदेशक ने आंशिक संशोधन करते हुए प्रियंका जोशी के स्थान पर गिरजा शंकर जोशी को नैनीताल का जिला सूचनाधिकारी नियुक्त किया है ।

गिरजा शंकर जोशी वर्तमान में चम्पावत जिले के जिला सूचनाधिकारी थे और उन्हें मीडिया सेंटर हल्द्वानी का पदभार भी दिया गया था । 12 फरवरी को हुए स्थान्तरण आदेश में उन्हें मीडिया सेंटर हल्द्वानी में तैनाती दी गई थी और नैनीताल का जिला सूचनाधिकारी नए बैच की अधिकारी प्रियंका जोशी को बनाया गया था ।

ALSO READ:  नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व जी एम कुमाऊं मंडल विकास निगम बदले गए ।

गुरुवार को सूचना महानिदेशक ने इस आदेश में संशोधन करते हुए गिरजा शंकर जोशी को जिला सूचनाधिकारी नैनीताल स्थान्तरित किया गया है । जबकि प्रियंका जोशी को मीडिया सेंटर हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है ।

ALSO READ:  बड़कोट,उत्तरकाशी के नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत,जिला सत्र न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के ट्रायल पर रोक लगाई ।

 

आदेश-:

You missed

You cannot copy content of this page