खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । वॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायक  विशाल मिश्रा ने गुरुवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कैंची धाम तक आने में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के कुशल निर्देशन एवं बेहतर व्यवस्थाओं के चलते उत्तराखंड पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मामला -: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखण्ड हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया, हल्द्वानी में चिन्हित भूमि के संबंध में भी दिए दिशा निर्देश ।

उन्होंने यहां तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित एवं सहयोगात्मक व्यवहार की भी सराहना की और कहा कि इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण मिलता है।

इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने लोकप्रिय गीत “संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं….” की कुछ पंक्तियाँ गाकर सभी का मनोबल बढ़ाया।

ALSO READ:  अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में डीएसबी परिसर के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक पर कब्जा किया,

विशाल मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

 

नैनीताल की वादियों की सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण ने गायक विशाल मिश्रा को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और लोगों की आत्मीयता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।

You missed

You cannot copy content of this page