खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । रसोई गैस को लेकर व्याप्त भ्रांतियों व कमी के सम्बंध में भाजपा नगर मंडल का एक  प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक से मिला ।
  भाजपा नेताओं ने निगम के महाप्रबंधक से  नैनीताल में गैस आपूर्ति को लेकर उत्पन्न हो रही भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करने की अंग की । भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने जनता के बीच फैल रही विभिन्न चर्चाओं एवं सूचनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए व्यवस्था को स्पष्ट रूप से जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि अनावश्यक भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने जनता से भी अपील की कि गैस आपूर्ति को लेकर अनावश्यक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है । गैस की आपूर्ति नियमानुसार एवं आवश्यकतानुसार मिलती रहेगी।
  प्रतिनिधमंडल में मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, आशीष बजाज, भारत सिंह मेहरा, विकास जोशी, भगवत सिंह रावत, रितुल कुमार, गौरव हार्पर, भूपेंद्र बिष्ट, अरविंद पडियार, पंकज बर्गली एवं युवराज सिंह करायत उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page