खबर शेयर करें 👉

वीडियो–:

नैनीताल । मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के ठीक सामने अर्ल्सकोर्ट होटल द्वारा हाल में गलत तरीके से बनाई गई भारी भरकम दीवार बारिश में टूट गई है । इस दीवार का कुछ हिस्सा बालिका स्कूल के सामने मंगलवार की सुबह गिर गया और कभी भी यह पूरी दीवार सड़क में गिर सकती है ।

जिससे जान माल के नुकसान की आशंका बनी है साथ ही इस दीवार के गिरने पर ए टी आई, ओक पार्क,कुमाऊं मंडल विकास निगम मुख्यालय,शेरवानी क्षेत्र में यातायात बन्द हो सकता है । ओकपार्क में हाईकोर्ट के न्यायधीशों, महाधिवक्ता, कई पी सी एस अधिकारियों, कई अन्य अधिवक्ताओं के आवास भी हैं । साथ ही कई प्रमुख होटल भी इसी क्षेत्र में हैं । जिन्हें दीवार गिरने पर असुविधा का सामना करना पड़ सकता है ।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शाहबाद इलेवन ने जीती ।

 

   मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दीवार गिरने की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी जिसके बाद दीवार के मलबे को हटाकर यातायात को संचालित किया गया  लेकिन अब भी क्षेत्र में यह दुर्घटना संभावित क्षेत्र बना हुआ है। आते जाते वाहनों और स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए दीवार खतरा बनी हुई है।

You cannot copy content of this page