निगम कर्मचारी महासंघ के आंदोलन 214 वें दिन भी जारी ।

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 214 वें दिन भी जारी रहा।

 

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने मंगलवार को  जनपद बागेश्वर के पदाधिकारियों के साथ उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा को ज्ञापन दिया‌। उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने तहसील परिसर में निगम के पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण किया तथा कहा कि वह उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाएंगे।

इधर मंगलवार को दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता में जनपद बागेश्वर की कार्यकारिणी का गठन किया गया‌। जिसमें जनपद अध्यक्ष के लिए पर्यटक आवास गृह कौसानी के महेश कुमार दास, गैस सर्विस कपकोट के लक्ष्मण सिंह रावत को महामंत्री, गैस सर्विस बागेश्वर के राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर्यटक आवास गृह बागेश्वर के दयाल सिंह ,गैस सर्विस गरुड़ के दीपक रावत, गैस सर्विस गरुड़ के संतोष कांडपाल बनाए गए।  उपाध्यक्ष  कांडा गैस सर्विस के जितेंद्र धपोला, पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक के तारा सिंह व पर्यटक आवास गृह बैजनाथ के अशोक सिंह बनाए गए । सचिव पर्यटक आवास गृह कोसानी के हरीश कुमार, पर्यटक आवास गृह कौसानी के रणजीत सिंह व पर्यटक आवास गृह बैजनाथ के नैन सिंह बनाए गए। संगठन मंत्री गरुड़ गैस सर्विस की पूजा गोस्वामी, प्रचार मंत्री पर्यटक आवास गृह
बागेश्वर के मनोज आर्या व संयोजक पर्यटक आवास गृह बैजनाथ के प्रबंधक हरीश सिंह मेहरा को बनाया गया।

ALSO READ:  उपनल कर्मचारियों के सम्बंध में सचिव दीपेंद्र चौधरी की ओर से जारी आदेश से उपनल कर्मियों में है भारी रोष ।

नव नियुक्त पदाधिकारीयों को दिनेश गुरु रानी के द्वारा हिमालय बचाओ शपथ दिलाई गई व सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधारोपण आंदोलन के तहत पर्यटक आवास गृह बैजनाथ में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया।

ALSO READ:  झटका-: अब जमीन की हर रजिस्ट्री पर 25 हजार की जगह देने होंगे 50 हजार रुपये ।

आज के पौधारोपण कार्यक्रम व कार्यकारी के गठन कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला, महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी, उपाध्यक्ष गौतम कुमार, उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका, धर्मानंद जोशी, गैस सर्विस बागेश्वर के प्रबंधक देवेंद्र राठौर, निखिलेश बिष्ट, वेद प्रकाश भट्ट नरेंद्र थापा सहित पर्यटक आवास गृह बागेश्वर, पर्यटक आवास गृह कौसानी, पर्यटक आवास गृह बैजनाथ, पिंडारी ग्लेशियर यात्रा मार्ग, गैस सर्विस कपकोट, गैस सर्विस गरुड़, गैस सर्विस बागेश्वर के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page