खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नगर पालिका सभासद एवं पूर्व चेयरमैन मुकेश जोशी मंटू ने नैनीताल की एक अहम समस्या से पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया है ।

मुकेश जोशी ने कहा कि नगर पालिका ने अंडा मार्केट मल्लीताल  की पार्किंग को ठेके पर दिए जाने की निविदा निकाली है । जबकि यह स्थान शहरवासियों के दुपहिया वाहनों के लिए रिजर्व होना था ।

ALSO READ:  लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता: गैलेक्सी एफसी और आयारपाटा ने दर्ज की शानदार जीत, पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी रहे मुख्य अतिथि ।

इसलिए जनहित में इस टेंडर को रद्द किया जाए  । मुकेश जोशी ने कहा कि मल्लीताल बाजार में बाईकों का अधिक दबाव बना रहता है। ऐसे में अंडा मार्केट की जगह को पार्किंग में देने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को जो सुविधा मिल रही थी अब वह नहीं मिलेगी और बाजारों में दो पहिया वाहनों का और अधिक दबाव बन जाएगा।

 सभासद मुकेश जोशी ने पालिकाध्यक्ष डा सरस्वती खेतवाल से मांग की कि दो पहिया वाहनों के लिए आरक्षित कर इस ठेके को जनहित में रद्द कर स्थानीय लोगों को इसका लाभ दिलाया जाऐ।

You missed

You cannot copy content of this page