खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मंगोली, बजून व रातीघाट में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी । इस संबंध में जनभावनाओं को देखते हुए  नैनीताल उधमसिंह नगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा और दूरभाष पर वार्ता की । जिसके बाद मुख्यमंत्री ने नैनीताल के जिलाधिकारी को फोन कर इन स्थानों में शराब की दुकान न खोलने के लिए निर्देशित कर दिया है ।

  मंगोली,बजून वी रातीघाट में शराब की दुकान खोले जाने का स्थानीय लोग कड़ा विरोध कर रहे हैं । बजून में पिछले कई दिन से महिलाएं शराब की दुकान के खिलाफ धरना,प्रदर्शन व अनशन कर रहे हैं । इस संबंध में सांसद अजय भट्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूर्व में ही मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर जनभावनाओं से अवगत कराया था । इधर सांसद अजय भट्ट ने पुनः इस संबंध में मुख्यमंत्री से फोन में वार्ता की और इन स्थानों में शराब की दुकान खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार किए जाने की जरूरत बताई ।
जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी नैनीताल से फोन में वार्ता की है और इन स्थानों में शराब की दुकान न खोलने हेतु निर्देशित किया है । इस संबंध में जल्दी औपचारिक आदेश जारी होने की संभावना है ।
 सांसद अजय भट्ट के नैनीताल प्रतिनिधि गोपाल रावत ने बताया कि अब मंगोली,बजून व रातीघाट में
शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी।

You missed

You cannot copy content of this page