खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राजकीय वाहन चालक महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष व मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में कार्यरत हीरा सिंह रावत की सेवानिवृत्ति पर वाहन चालक महासंघ द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई ।

    नैनीताल कलक्ट्रेट स्थित संघ भवन में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष रमेश लाल ने व संचालन जिला महामंत्री मोहन सिंह नयाल ने की । इस अवसर पर वक्ताओं ने  हीरा सिंह रावत द्वारा वाहन चालक महासंघ से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु समय समय पर किए गए संघर्ष के प्रति आभार जताया । जबकि हीरा सिंह रावत ने अपने वक्तव्य में सभी साथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की ।
 महासंघ के अध्यक्ष रमेश लाल ने इस अवसर पर विगत दिनों हुई महासंघ की प्रांतीय बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी भी दी ।
  इस कार्यक्रम में महासंघ के संरक्षक गोपाल सिंह अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के जिलाध्यक्ष भुवन गिरी,रामनगर शाखा के अध्यक्ष फरीद अहमद, उमेश कूड़ाई,भगवत बोरा,नासिर खान,हबीब खान,हेमंत ध्यानी, भूपाल बोरा,दीपक भंडारी आदि उपस्थित थे ।

You missed

You cannot copy content of this page