खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । गरमपानी से एक लड़की की गुमशुदगी के मामले में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़की को बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया  साथ ही लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को  आरोपी युवक सुहैल को गिरफ्तार कर लिया है जिसके खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस की इस त्वरित कार्यवाई पर कोतवाली पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया । साथ ही  लव जिहाद, लैंड जिहाद में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की ।
 महिला मोर्चा की निर्वितमान महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आए लोग स्थानीय बच्चियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं । ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई के साथ उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जानी चाहिए ।  कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि गरमपानी निवासी लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया । जिसके बाद पुलिस की दो टीमों को तत्काल रवाना किया गया । आरोपी युवक को दिल्ली–बिजनौर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया । मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।   रविवार को मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया    जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
   भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई और लड़की की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम को सम्मानित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, भाजपा नेता प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, उपाध्यक्ष शुभम कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य बोरा, आशुतोष चंदोला, सलड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, वैभव आनंद, अशोक कुमार, मनोज कनवाल,  सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

You missed

You cannot copy content of this page