खबर शेयर करें 👉

Kmvn से सेवानिवृत्त नवीन आर्या की पुत्री हैं शीतल ।

नैनीताल । भवाली निवासी शीतल आर्य का चयन लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति शास्त्र विभाग में हुआ है । उनकी इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है ।

शीतल आर्या ने मोहन लाल शाह बाल विद्या मंदिर, नैनीताल से बारहवी करने के बाद किरोड़ीमल कॉलेज (डीयू) से राजनीति शास्त्र में ऑनर्स किया तथा मास्टर्स जेनयू दिल्ली से किया।

ALSO READ:  चढ़ावा चोरी प्रकरण --: कुछ व्यक्तियों के अपराध को करोड़ों लोगों की आस्था पर आक्रमण का माध्यम बना देना स्वीकार्य नहीं हो सकता, (आलेख -- पूरन सिंह मेहरा,नैनीताल) ।

वर्तमान में शीतल, जेएनयू से ही प्रो. फूलबदन के सुपरविजन में अंतरराष्ट्रीय संबंध में पीएचडी कर रही हैं।

शीतल आर्या मूल रूप से रामगढ़ रोड भवाली की निवासी हैं और वर्तमान में नैनीताल में रहती हैं। इनके पिता नवीन आर्या कुमाऊं मंडल विकास निगम से अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता ग्रहणी है और छोटे भाई दिल्ली यूनिवर्सिटी में फिजिक्स ऑनर्स के छात्र हैं। शीतल आर्या ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों एवं माता-पिता एवं सम्बन्धियों को दिया हैं। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा नेता हेम आर्य व अन्य ने उन्हें बधाई दी है ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड उपनल कर्मचारी संघ की अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट में फिर हुई सुनवाई, नियमितीकरण के मामले में सरकार ने मांगा एक हफ्ते का समय,

मैरिट सूची-

You missed

You cannot copy content of this page