खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर निर्धारण के खिलाफ दायर विभिन्न याचिकाओं की सुनवाई के बाद अगली सुनवाई 26 जून को भी जारी रखी है । तब तक चुनाव प्रक्रिया पर रोक जारी है ।

बुधवार को मुख्य न्यायधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खण्डपीठ में दोपहर बाद करीब दो घण्टे से अधिक समय तक बहस हुई । जिसमें सरकार की ओर से महाधिवक्ता व मुख्य स्थायी अधिवक्ता ने सरकार का पक्ष रखते हुए बताया कि पिछड़ा वर्ग समर्पित आयोग की रिपोर्ट के बाद आरक्षण रोस्टर को शून्य घोषित करना एकमात्र विकल्प था । 9 जून जारी यह रूल्स 14 जून को गजट नोटिफाई हो गया था ।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता: दिल्ली व  शाहबाद की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची ।

जबकि याचिकाकर्ताओं ने उत्तराखंड पंचायत राज अधिनियम व संविधान के अनुच्छेद 243 टी व अन्य का उल्लेख करते हुए कहा कि आरक्षण में रोस्टर अनिवार्य है । यह संवैधानिक बाध्यता है ।

इस मामले में सरकार की ओर से यह भी तर्क रखा गया कि कुछ याचिकाकर्ताओं के कारण सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया को नहीं रोका जा सकता ।

ALSO READ:  वीडियो -: नैनीताल नगरपालिका में सभासदों का फूटा गुस्सा, पालिकाध्यक्ष व  सभासदों में टकराव की स्थिति, विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू ।

हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा -कितनों सीटों में आरक्षण रोस्टर की पुनरावृत्ति हुई है ?  क्या यह पंचायत राज एक्ट व संविधान के अनुच्छेद 243 टी का उल्लंघन नहीं है ?

सभी पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने इन याचिकाओं की सुनवाई 26 जून गुरुवार को भी जारी रखी है ।

You cannot copy content of this page