खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।भारत मौसम विभाग, देहरादून से दिनांक 01 जुलाई, 2024 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनाँक 02.07.2024 से दिनांक 04.07.2024 तक को जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी तथा कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीन दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त सम्भावना व्यक्त की गई हैं. साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/ नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 02.07.2024 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

ALSO READ:  चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट -: बेस्ट नेट (जजेज) श्रेणी में जस्टिस जितेंद्र के.रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश मनोज के.गुप्ता उप विजेता रहे, लोकभवन गोल्फ कोर्स में हुआ पुरुस्कार वितरण समारोह,

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 02.07.2024 (मंगलवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक

ALSO READ:  सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका -: यू के एस एस एस सी, ने जारी की 398 पदों के लिए विज्ञप्ति ।

संस्थाए) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

You missed

You cannot copy content of this page