खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं की प्रसिद्ध होली गायन की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने हेतु कुलपति प्रो० दीवान एस रावत की पहल पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय की संस्कृति तथा प्रदर्शन कला परिषद एवं युगमंच नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन एवं डीएसबी परिसर में प्रथम बार खड़ी होली का आयोजन हुआ।

 

कुमाऊनी होली के पारंपरिक वेशभूषा में ढोल मजीरे की थाप पर बाराकोट चम्पावत के होल्यारों द्वारा राग–रागनियों पर आधारित पारंपरिक खड़ी होली के गायन के साथ खूब फाग का रंग जमाया गया एवं महिला व पुरुष समूहों ने वाद्य यंत्रों की जुगलबंदी के साथ कदमताल करते हुए ईश्वर को समर्पित पारंपरिक गीत गाए।

ALSO READ:  सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका -: यू के एस एस एस सी, ने जारी की 398 पदों के लिए विज्ञप्ति ।

 

इस अवसर पर संस्कृति तथा प्रदर्शन कला परिषद के निदेशक डॉ० रवि जोशी तथा समन्वयक डॉ० मोहित सनवाल द्वारा सभी होल्यारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृति तथा प्रदर्शन कला परिषद द्वारा सांस्कृतिक, संगीत, फिल्म निर्माण, फोटोग्राफी एवं रंगमंच के कार्यक्रमों का आयोजन वर्ष-भर किया जायेगा।

ALSO READ:  चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट -: बेस्ट नेट (जजेज) श्रेणी में जस्टिस जितेंद्र के.रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश मनोज के.गुप्ता उप विजेता रहे, लोकभवन गोल्फ कोर्स में हुआ पुरुस्कार वितरण समारोह,

इस अवसर पर निदेशक डीएसबी परिसर प्रो० नीता बोरा शर्मा, कुलसचिव  दिनेश चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ० महेंद्र राणा, प्रो० संजय पन्त, प्रो० एच०सी०एस० बिष्ट, युगमंच के अध्यक्ष  जहूर आलम,  हेमंत बिष्ट, उप कुलसचिव  दुर्गेश डिमरी, सहायक कुलसचिव  बृजमोहन सिंह,  एल०डी० उपाध्याय,  भूपाल सिंह करायत,  अभिराम पन्त,  जगदीश चन्द्र,  अलंकार महतोलिया,  सुरेश बिनवाल, अदिति खुराना आदि के साथ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page