ज्योलीकोट । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के समापन पर ज्योति ग्रामीण विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका को अतुलनीय बताते कहा कि महिलाएं समाज के प्रति चिंतन करें और नई दिशा दें। महिलायें बच्चों को संस्कारित बनाए और बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें।
संत एंथोनी इंटर कॉलेज के सभागार में मुख्य अतिथि नैनीताल की महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर अंजुला जॉन, फादर डेरिक, सिस्टर मर्सलीना,शोभा, सीमा और ग्राम प्रधान नवल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर स्वागत गीत, सांस्कृतिक और विविध विषयों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई ।

खचाखच भरे सभागार में न्याय पंचायत की 12 से ज्यादा ग्रामसभाओं के 55 महिला समूहों की सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। संचालन मीनाक्षी ने किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्पना पॉल, ममता बरगली, गीता देवी आदि ने सहयोग किया।
इस दौरान समिति के कार्यों,उपलब्धियों,सक्रियता की लोगों ने सराहना की ।


