खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना आज छठे दिन भी जारी रही । इन 23 सदस्यों में 5 पद महिला सदस्यों के लिये आरक्षित हैं  । इस प्रकार पुरुषों के लिये 18 पद हैं ।

अब तक हुई मतगणना के बाद देहरादून के राकेश गुप्ता बार काउंसिल सदस्य पद का चुनाव चुनाव जीत गए हैं । उन्होंने सदस्य पद के लिये निर्धारित मतों का कोटा यानी 458 मत। जिनका मूल्यांकन 45408 मतों के बराबर माना गया है,पहले ही हासिल कर लिया है । जबकि डी के शर्मा,सी एस जोशी,हरि सिंह नेगी भी चुनाव जीतने के करीब हैं । नैनीताल जिला बार के अधिवक्ता नीरज  भी फिलहाल 21 वें नम्बर पर हैं ।  जबकि 30 से अधिक प्रत्याशी अब रेस से बाहर हो गए हैं ।

ALSO READ:  जनहित संस्था नैनीताल ने किया स्कूली बच्चों के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,

 

छठे दिन हो रही मतगणना के नतीजे ।

 

You missed

You cannot copy content of this page