नैनीताल । नैनीताल के भाजपा नेताओं व सामाजिक सगठनों से जुड़े लोगों ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को नैनीताल की ठंडी सड़क में शौचालय निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है ।
ज्ञापन में कहा गया है कि नैना देवी मंदिर के पास से तल्लीताल फांसी गधेरा तक एक भी शौचालय नहीं है । इस मार्ग में दिन भर सैकडों पर्यटक, खिलाड़ी, छात्र छात्राएं,सुबह-शाम घूमने वाले बुजुर्ग, धर्म प्रेमी जनता आती जाती रहती है। इस मार्ग में पांच मन्दिर हैं और साल भर इन मन्दिरों में धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। इस दौरान धर्म प्रेमी जनता को शौचालय न होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिये इस सड़क में शौचालय का निर्माण अत्यंत आवश्यक है ।
ज्ञापन देने वालों में दर्जा राज्य मन्त्री शांति मेहरा, अधिवक्ता उमेश भट्ट, भाजपा नेता अरविंद पडियार, सन्तोष कुमार,सभासद पूरन बिष्ट सहित विभिन्न सगठनों के लोग शामिल थे ।


