खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  भाजपा विधायक उमेश शर्मा एवं उनके साथियों द्वारा शिक्षा निदेशालय, देहरादून में प्राथमिक शिक्षक निदेशक के साथ अभद्रता, मारपीट एवं जानलेवा हमला करने के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा बुधवार को नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी, के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर विधायक काऊ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की ।
इस अवसर पर पूर्व सांसद डा.महेंद्र सिंह पाल,नगर उपाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा, नगर महामंत्री कैलाश सिंह अधिकारी,व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल,जिलाध्यक्ष एन एस यू आई शार्दूल नेगी, जिलाध्यक्ष यूथ सेवादल कमल जोशी, जिलाध्यक्ष सोशियल मीडिया विभाग दीपक महरा,कृपाल सिंह रौतेला,महेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, बंटू आर्य आदि उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page