नैनीताल । उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना आज छठे दिन की गिनती के बाद देहरादून के राकेश गुप्ता व उधमसिंहनगर के डी के शर्मा ने जीत दर्ज कर ली है । इसके अलावा महिला प्रत्याशियों में देहरादून की ए गौतम,रजिया बेग का चुना जाना भी तय है । इन 23 सदस्यों में 5 पद महिला सदस्यों के लिये आरक्षित हैं । इस प्रकार पुरुषों के लिये 18 पद हैं ।
अब तक हुई मतगणना के बाद देहरादून के राकेश गुप्ता व उधमसिंहनगर के डी के शर्मा ने निर्धारित मतों का कोटा यानी 458 मत जिनका मूल्यांकन 45408 मतों के बराबर माना गया है,पहले ही हासिल कर लिया है ।
पुरुष प्रत्याशियों में जो लगातार बढ़त बनाये हुए हैं उनमें डॉ.चंद्रशेखर जोशी तीसरे नम्बर पर हैं । जबकि देहरादून के, के कुमार, उधमसिंहनगर के डी पांडे,हल्द्वानी के एम एस कोरंगा,देहरादून के सी एस तिवारी,नैनीताल के विकास बहुगुणा, देहरादून के राजबीर सिंह,हरिद्वार के सुखपाल सिंह,देहरादून के रंजन सोलंकी,हल्द्वानी के आर एस मेहरा भी लगातार बढ़त बनाये हैं ।
महिला प्रत्याशियों में ए गौतम,रजिया बेग,ए कौर,सुशीला मेहता,श्रुति तिवारी आगे चल रहे हैं ।



