खबर शेयर करें 👉

महिला अधिकारों के लिए मुखर रहने वाली आवाज हुई मौन

 

नैनीताल ।  अग्रणी राज्य आंदोलनकारी व महिला अधिकारों के प्रति सचेत, नैनीताल में महिलाओं के हर आंदोलन में सक्रिय रहने वाली कमल नेगी का आज  गुरुवार प्रातः लंबी बीमारी के उपरान्त लगभग 82 वर्ष की उम्र में देहान्त हो गया।

 

कमल नेगी (कमल दी) के सामाजिक जीवन का प्रारंभ ‘ मैत्री’ महिला संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ प्रारंभ हुआ। शराब के खिलाफ अनेक धरना प्रदर्शनों में उनकी नेतृत्वकारी भूमिका रही। वो हमेशा महिला हिंसा के खिलाफ सजग और सक्रिय रहने वाली उत्तराखंड का जाना माना चेहरा थीं।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व 'हरेला' ।

‘उत्तराखंड महिला मंच ‘ की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता एवं नेतृत्वकारी भूमिका निभाने वाली कमल दी बहुत लम्बे समय से अस्वस्थ थीं। उनकी मृत्यु से महिलाओं के पक्ष में उठने वाली बुलन्द आवाज मौन हो गई।

ALSO READ:  नाबालिग युवती के साथ हुए दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती ने मीडिया को हाथ हिलाते हुए कोर्ट पहुंची, न्यायिक रिमांड में जेल भेजी गई ।

उनके पति स्टेट बैंक में सेवारत थे । जिनका पूर्व में ही निधन हो गया । जबकि एक पुत्र व पुत्री विवाहित हैं । वे तल्लीताल धर्मशाला के निकट तेज कुटीर में रहती थी ।

You missed

You cannot copy content of this page