खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  मल्लीताल शेरवानी क्षेत्र में एक शराबी ने देर रात शराब पीकर पडोसी को परेशान कर दिया। जिसकी  शिकायत मल्लीताल कोतवाली में की गई है।

जानकारी के अनुसार मल्लीताल शेरवानी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब पीकर देर रात हंगामा काट दिया। शराबी के हंगामे व गाली गलौज से परेशान पडोसी ने विरोध जताया तो वह अभद्रता पर उतर आया।

ALSO READ:  अखिल भारतीय महिला परिषद  नैनीताल द्वारा जिला उप कारागार हीरानगर, हल्द्वानी में महिला कैदियों के लिए आयोजित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन हुआ, जिला जज प्रशांत जोशी ने बांटे प्रमाण पत्र,

 

जिसके बाद पडोसियों ने पुलिस को फोन पर सूचित किया। पुलिस के पहुंचने पर शराबी व्यक्ति मौके से फरार हो गया।  स्थानीय एक महिला ने कोतवाली में पहुंचकर शराबी की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

 

मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में शिकायत के बाद शराबी की खोजबीन की जा रही है।

ALSO READ:  चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट -: बेस्ट नेट (जजेज) श्रेणी में जस्टिस जितेंद्र के.रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश मनोज के.गुप्ता उप विजेता रहे, लोकभवन गोल्फ कोर्स में हुआ पुरुस्कार वितरण समारोह,

बताया जा रहा है कि यह शराबी रात में शराब पीकर सड़क,गली मोहल्ले में बेहद अश्लील गालियां बोलते हुए जाता है । जिससे परिवार के साथ रह रहे लोगों को शर्मिंदगी महसूस होती है ।

You missed

You cannot copy content of this page