खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । डी एस ए नैनीताल की 176 वीं सामान्य परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा नेता मनोज जोशी महासचिव व  सेवानिवृत्त प्रोफेसर डी एस बिष्ट उपाध्यक्ष चुने गए हैं ।

   डी एस ए, हॉल में हुई आम बैठक में शहर के विभिन्न खेल क्लबों व स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद थे । अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय,उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक, उप निदेशक खेल राशिदा सिद्दीकी, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पन्त बैठक में मौजूद थे ।
 इसके अलावा पूर्व पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, निवर्तमान महासचिव अनिल गड़िया,उपाध्यक्ष विशन सिंह मेहता व उनकी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी,भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की,व्यापार मंडल मल्लीताल के अध्यक्ष किसन नेगी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी। जन मौजूद थे ।
 डी एस ए की पदेन उपाध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल बैठक में शामिल नहीं थी ।
 नव नियुक्त महासचिव मनोज जोशी ने सख्त लहजे में क्रीड़ा विभाग से डी एस ए का सहयोग करने व न करने पर चेतावनी दी तो क्रीड़ाधिकारी बैठक छोड़कर चले गए ।
 अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने डी एस ए की गतिविधियों में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया ।
बैठक का संचालन भुवन बिष्ट व प्रो.डी एस बिष्ट ने किया ।

You missed

You cannot copy content of this page