खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल गजेन्द्र सिंह सौन ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गंगोलीहाट का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया।  अपर निदेशक ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की व्यवस्थाओं पर वार्डन रेणू साह द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय में आवासीय व्यवस्था और प्रत्येक कक्षा कक्षों एवं भोजन व्यवस्था को भी देखा।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बोहरागांव,नाइसिला, बाना ,पापड़ी में किया जनसंपर्क, डबल इंजन सरकार की योजनाओं का किया प्रचार,

ए डी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्राचार्य को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा विद्यालय में छात्र संख्या को देखते हुए छात्रावास की कमी है इस हेतु छात्रावास व एवं अन्य निर्माण कार्यों हेतु कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला प्रेम चंद कांडपाल मनोज चन्द्र कांडपाल आदि मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page