खबर शेयर करें 👉

आठों ब्लॉको के प्रमुखों की बैठक विकास एवं पंचायतों की दृष्टि में अहम ।

नैनीताल । भीमताल विकासखंड में बुधवार को जनपद के आठों ब्लॉकों  के प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक बैठक आयोजित की गई, जिसमें ब्लॉक प्रमुख के संगठन की एकता मजबूतीकरण,जनहित एवं विकास योजनाओं पंचायतों को मजबूत करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शिता, समन्वय एवं प्रभावशीलता , पंचायतों को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

 

 

बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत समिति (बी डी सी) की बैठकों में जिलाधिकारी  सहित अन्य जनपद के जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराने के विषय पर एक स्वर में गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। सभी ब्लॉक प्रमुखों ने एक स्वर में इस बात पर जोर दिया कि उच्च अधिकारियों की सहभागिता से विकास योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। प्रमुखों ने एक स्वर में यह भी निर्णय लिया ब्लॉक पर पढ़ने वाले अनावश्यक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही हस्तक्षेप करने वाले लोगों के खिलाफ भी एक जुटता के साथ संघर्ष किया जाएगा।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

 

 

इसके अतिरिक्त, ब्लॉक प्रमुख संगठन की कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक कार्यों में गति एवं प्रभावशीलता लाई जा सके।बैठक में उपस्थित सभी ब्लॉक प्रमुखों ने जनहित के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में इस प्रकार की बैठकों का नियमित आयोजन किया जाएगा, जिससे विकास कार्यों की सतत समीक्षा एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इससे पूर्व भीमताल आगमन पर ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने सभी का स्वागत किया।

ALSO READ:  जनहित संस्था नैनीताल ने किया स्कूली बच्चों के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,

 

 

यह बैठक जनप्रतिनिधियों के बीच एकजुटता एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बैठक में ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट,ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़ , ब्लॉक प्रमुख ओखलकाडा के डी रूवाली , ब्लॉक प्रमुख रामनगर मंजू नेगी, ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग मनीषा जंतवाल, ब्लॉक प्रमुख धारी कु भावना आर्य, ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट अंकित साह, ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page