सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी बी एस ई) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही करीब 25 लाख छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।
सीबीएसई द्वारा जारी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in सहित कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
छात्र निम्न वेबसाइट्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं—
results.cbse.nic.in
cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in
results.gov.in
डिजीलॉकर से ऐसे करें चेक
रिजल्ट देखने के लिए छात्र डिजीलॉकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं—
सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं
होम पेज पर “Get Started” पर क्लिक करें
मांगी गई जानकारी दर्ज करें
OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई करें
अकाउंट एक्टिव होने के बाद लॉगिन करें
वहां से अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें
डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध
सीबीएसई ने छात्रों के लिए डिजीलॉकर पर डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें भविष्य में दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण सलाह
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की वजह से सर्वर स्लो हो सकता है। ऐसे में छात्र घबराएं नहीं और कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें या वैकल्पिक वेबसाइट्स का उपयोग करें।


