नैनीताल । हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की बुधवार को शोक सभा आयोजित अधिवक्ता श्याम सुन्दर चौधरी, पान सिंह बिष्ट, रितेश पंत,रोहित कक्कड़ की माताओं व अजयवीर सिंह पुण्डीर, खुशी चौधरी के पूज्य पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
इस शोक सभा की अध्यक्षता हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.सी.एस. रावत ने की और संचालन महासचिव सौरव अधिकारी द्वारा किया गया। सभा में उपाध्यक्ष गौरव काण्डपाल, मीना बिष्ट, भुवनेश जोशी, डी.एस. मेहता, योगेश पचौलिया सहित एसोसिएशन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने दुख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की और अपनी एकजुटता प्रकट की।


