खबर शेयर करें 👉
नैनीताल  । यूथ कांग्रेस की नगर इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जनों द्वारा डॉ .अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश व समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
 इस अवसर पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस, नैनीताल बंटू आर्या, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी,महिला कांग्रेस से सुनीता आर्य, देवकी देवी, नगर उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा, विमल चौधरी,नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी,नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस शिवम बजाज,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष तल्लीताल नासिर खाँ, व्यापार मंडल सचिव मल्लीताल त्रिभुवन सिंह फर्त्याल,धीरज सिंह बिष्ट,अमन कुमार,छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार आदि उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page