नैनीताल । बाबा भीमराव डॉ .भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी, वाल्मीकि समाज, सफाई कर्मचारी यूनियन सहित अन्य संगठनों ने दर्शन घर पार्क में डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया
इस कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के एल आर्य द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य, कार्यक्रम की संयोजक ज्योति ढौंडियाल, सहसंयोजक प्रदीप आर्य , सह संयोजक संतोष कुमार जिला मंत्री एस सी मोर्चा , जिला उपाध्यक्ष भाजपा दयाकिशन पोखरिया ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला बार के अध्यक्ष अरुण बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, पूर्व बार अध्यक्ष मनीष जोशी, वाल्मीकि समाज के सरपंच गिरीश भैया , सचिव दिनेश कटियार,उपाध्यक्ष संजय सौदा,उपसचिव अभिषेक मुल्तानिया, बाल्मीकि समाज के कमल सिलेलान, राजन कुमार, अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष हेमंत बेदी,महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता साह,युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार, विकास जोशी, अरुण कुमार, निखिल बिष्ट, कमल जोशी, मयंक पंत, शैलेंद्र बरगली, सभासद भगवत सिंह रावत, रेखा जोशी, विनय कुमार, अतुल कुमार, करन साह, युवराज आदि मौजूद रहे ।


