खबर शेयर करें 👉

नैनीताल  । शिल्पकार सभा नैनीताल के तत्वाधान में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 जयंती धूमधाम से मनाई गई ।  इस अवसर पर शुभ 11 बजे डीएससी मैदान से एक शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें सभा के समस्त सदस्यों, पदाधिकरियों एवं शहर के गणमान्य लोगों व शहर के समस्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभागी किया ।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नैनीताल में भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, रूसी में पान सिंह खनी के आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम ।

 

   शोभायात्रा के दौरान तल्लीताल स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति में माल्यार्पण के बाद अंबेडकर भवन में विचार गोष्ठी की गई ।
 विचार गोष्ठी की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि तुलाराम आर्य अभियंता लोक निर्माण विभाग नैनीताल रहे ।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ .महेंद्र पाल, पूर्व विधायक डॉ .नारायण सिंह जंतवाल, पूर्व  पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, संजय कुमार संजू, अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष नैनीताल, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, भाजपा नेता मोहित आर्य, दीपक कुमार भोलू,राजेश लाल आदि लोग उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता  शिल्पकार सभा के अध्यक्ष डॉ.रमेश चंद्र और संचालन महेश चंद्र और संजय कुमार ने किया ।
  इस अवसर पर विगत दिवस आयोजित स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया  ।

You missed

You cannot copy content of this page