नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल द्वारा शनिवार को नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी के नेतृत्व में प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा पहाड़ी लोगों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ पंत पार्क में मंत्री का पूतला  दहन किया गया।
 इस अवसर पर नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी ने कहा मंत्री द्वारा जिस प्रकार “पहाड़ी साला” जैसे अपशब्दों से संबोधित किया गया,वह राज्य निर्माण की मूल भावना के खिलाफ है तथा राज्य के लोगों का घोर अपमान है । नगर कांग्रेस कमेटी इसकी घोर निंदा करती है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष कुमार, सुरेश चंद्रा जिलाध्यक्ष (एनएसयूआई) शार्दुल नेगी,नगर उपाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा,नगर सचिव बंटू आर्य, प्रदेश महासचिव (यूथ कांग्रेस) संजय कुमार, नगर अध्यक्ष (एनएसयूआई) आयुष कुमार,पूर्व दर्जा मंत्री रईस अहमद, नफीस अहमद, नगर महिला कांग्रेस से लता तरुण, सुनीता आर्या, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, मो.जुनैद, अनमोल थापा, प्रियांशु बिष्ट तथा संदीप सिंह जलाल आदि उपस्थित रहे।
 दूसरी ओर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने बयान जारी कर कहा कि मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को राज्य आंदोलन  तथा मुजफ्फ रनगर कांड व राज्य निर्माण के शहीदों व आंदोलनकारियों की पीड़ा आदि के इतिहास को समझना चाहिए। मंत्री द्वारा जिस प्रकार लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में पहाड़ी लोगों को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया, उनके इस कृत्य पर पहाड़ी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत मंत्री को पद से बर्खास्त करना चाहिए।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page