खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में शनिवार की सुबह हल्की बारिश होने व दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई । मौसम विभाग ने यहां 16 मार्च को भी मौसम खराब रहने व हल्की बारिश की संभावना जताई है ।

ALSO READ:  आवश्यक सूचना -: वैधशाला से कृष्णापुर मोटर मार्ग निर्माण के लिए 14 जून को बुलाई गई ग्राम सभा की खुली बैठक,

 

   नैनीताल में सुबह के समय तेज गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई साथ ही हल्के ओले भी गिरे ।  इसके बाद भी सुबह 10 बजे तक भी आसमान बादलों से घिरा रहा । हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकली । किन्तु शाम को पुनः मौसम खराब हो गया और बूंदाबांदी होने लगी । जिससे यहां सर्दी का अहसास हो रहा है ।
स्थानीय लोग व पर्यटक ठंड से बचने के लिये गर्म कपड़ों के साथ ही टोपी,मफलर का सहारा ले रहे हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page