खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नन्दा देवी महोत्सव के दौरान बारिश होने पर इस वर्ष मेला क्षेत्र में कीचड़ नहीं होगी । मेलार्थियों को कीचड़ से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड नैनीताल ने करीब ढाई हजार क्विंटल रोड़ी बिछा दी है । रोड़ी बिछाने में विभाग ने दो जे सी बी लगाई हैं । यहां 23 डम्पर रोड़ी लाई गई है ।

शनिवार की सुबह उप जिलाधिकारी  व प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता ने रोड़ी बिछाए जाने के काम का जायजा भी लिया ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य का गांव-गांव जन संपर्क जारी, कोटाबाग के दूरस्थ गांव कुणखेत भी पहुंचे, राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, अधिवक्ता गिरीश बहुखंडी के निधन पर जताया शोक ।

विभाग के अवर अभियंता विवेक सिंह धर्मसत्तु ग्राउंड में मौजूद हैं । उन्होंने बताया कि उनकी टीम सुबह साढ़े पांच बजे से इस महत्वपूर्ण काम में लगी है ।

ALSO READ:  श्री राम संस्कृत उत्तर मध्यमा पाठशाला में ग्रीष्मकालीन समर कैंप शुरू हुआ,

मस्जिद चौराहे से गुरुद्वारा के सामने तक एक बड़े क्षेत्र में रोड़ी बिछाए जाने से मेला क्षेत्र काफी खूबसूरत हो गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page