नैनीताल । नन्दा देवी महोत्सव नैनीताल को ए श्रेणी का राजकीय मेला घोषित किए जाने पर श्रीरामसेवक सभा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार व्यक्तकीय है । सभा ने शुक्रवार को नैनीताल की विधायक सरिता आर्य का सम्मान भी किया ।
श्री नन्दा देवी महोत्सव को ए श्रेणी राजकीय मेला घोषित करने से संबंधित निदेशक संस्कृति विभाग द्वारा जारी पत्र मिलने पर आज राम सेवक सभा द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित  किया।
इस दौरान सभा भवन में विधायक सरिता आर्या का शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया।
अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि यह निर्णय लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं संस्कृति मंत्री उत्तराखंड की संस्कृति एवं लोक कला को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। नन्दादेवी मेले को ए श्रेणी में घोषित करना इसी कड़ी का हिस्सा है ।
महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि विधायक सरिता आर्या के अथक प्रयासों से वर्षो पुरानी यह मांग पूरी हो पाई है।
इस दौरान प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, कोषाध्यक्ष बिमल साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रो. ललित तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, कमलेश ढूंढियाल,मोहित लाल साह, राजेन्द्र लाल साह, हरीश सिंह राणा, विक्रम साह, आनन्द बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति,  राजीव बिष्ट, मिथिलेश पांडे, अवनीश उपाध्याय, मोनिका साह, नवीन पांडे, जगदीश तिवारी, जस्सी राम आदि उपस्थित रहे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page