खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिले के नए मुख्य विकास अधिकारी  अशोक कुमार पांडे ने आज विकास भवन भीमताल में पदभार ग्रहण कर लिया गया।
इस अवसर पर विकास भवन के अधिकारियों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर  स्वागत किया । नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उनके प्राथमिकता ग्रामीण अंचलों को विकास की धूरी में लाना होगा। जनता की कार्यों को समय से पूर्ण करना,  विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत वंचित पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाया जाएगा ।

ALSO READ:  आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं पर भारतीय मजदूर संघ सक्रिय, 20 अगस्त को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय ।

 

उन्होंने विकास भवन के अधिकारियों से कहा कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एक टीम भावना के साथ पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा दिए गए विकास कार्यों के लक्ष्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी ।
मुख्य विकास अधिकारी के स्वागत में अजय सिंह जिला परियोजना निदेशक, गोपाल गिरी गोस्वामी जिला विकास अधिकारी, असलम अली प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी, कमल सिंह मेहरा प्रभारी जिला अर्थ संख्या अधिकारी, जगमोहन सोनी मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित कई कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page