खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । चांफी अल्चोना में गुलदार द्वारा एक लड़की को अपना शिकार बनाया है । जिससे पूरे इलाके में दहशत है व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है । घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है । लड़की की उम्र करीब 22-23 साल बताई जा रही है । मृतक का शव बरामद कर लिया गया है ।

ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश बिष्ट्र के अनुसार गुलदार ने निकिता शर्मा पुत्री विपिन चंद शर्मा को घर के पास अपना निवाला बना दिया । जिसकी सूचना ग्राम प्रधान पूरन भट्ट द्वारा ब्लॉक प्रमुख को दी गई ।

ALSO READ:  अधिवक्ता परिषद देवभूमि के प्रथम प्रांत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)अर्जुन राम मेघवाल बोले— त्वरित एवं सुलभ न्याय ही सुशासन का मूलमंत्र ।

इस घटना पर ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट ने अत्यंत दुख व्यक्त किया है । प्रमुख द्धारा घटना की जानकारी जिलाधिकारी व वन विभाग को दी गई। प्रमुख द्वारा दुःख व्यक्त करते हुए कहा क्या वन विभाग के लिए इंसान से ज्यादा कीमत इस आदमखोर जानवर की है । आखिर इस आदमखोर को पकड़ने के लिए क्यों हाथ खड़े किए हैं । विकासखंड में एक के बाद एक तीसरी घटना होना चिंताजनक व बड़ी दुखद घटना है । विभाग अब भी नहीं जाग रहा । उन्होंने आदमखोर गुलदार को पकड़ने या आदमखोर घोषित कर मारने की माग की। प्रमुख ने परिवार को मुआवजा देने देने के निर्देश दिए । सभीक्षेत्र वासियों से सावधानी बरतने की अपील की। प्रमुख ने कहा है कि शीघ्र आदमखोर गुलदार को न पकड़ने पर विभाग व शासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी होगा। ग्राम प्रधान अल्चोना पूरन भट्ट द्वारा घटना पर अत्यंत दुख व्यक्त करते हुए विभाग को सीघ्र आदमखोर गुलदार को मारने या पकड़ने की माग की अन्यथा आंदोलन पर बैठने की चेतावनी दी।

You missed

You cannot copy content of this page