खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  21 से 27 दिसम्बर, तक जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में डी एस बी परिसर के तनीषा जोशी तथा किरण पांडे का चयन हुआ है । इसके अलावा अन्य महाविद्यालयों के स्वयंसेवकों में विभोर चौधरी, वंशदेव, प्राची गिरि, परीक्षा जोशी, सुनील थुवाल, हिमांशु शामिल हैं ।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्ष वर्धन पंत के नेतृत्व में इन स्वयंसेवकों ने शिविर में सक्रिय रूप से भाग लिया और राष्ट्रीय एकीकरण के महत्व को समझने का अवसर प्राप्त किया। तनिशा जोशी और किरण पांडे, दोनों डी एस बी परिसर की स्वयंसेवक की इस उपलब्धि पर कार्यक्रम समन्वयक कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल डॉ. शिवांगी चनियाल , पूर्व समन्वयक प्रो.ललित तिवारी तथा डॉ विजय कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए स्वयं सेवकों को शुभ कामनाएं प्रेषित की ।
  राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का उद्देश्य राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा देना और युवाओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।

You missed

You cannot copy content of this page