खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  सेंट जॉन्स विद्यालय मल्लीताल  के प्रांगण में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया।

 

इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने हर्बल रंगों का उपयोग करते हुए जमकर मस्ती की। विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता रावत ने बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक होली खेली और सभी को विद्यालय की ओर से पिचकारियां वितरित की ।

ALSO READ:  नैनी झील में गुरुवार की सुबह मिले शव की शिनाख्त हुई,

 

विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन और नृत्य प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक द्वारा सभी विद्यार्थियों, शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यालय के समस्त कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया गया। अंत में प्रधानाचार्य विनीता रावत ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

ALSO READ:  सूचना --: वेधशाला- कृष्णापुर मार्ग के निर्माण हेतु वन भूमि प्रस्ताव के गठन हेतु ग्राम सभा बेलुवाखान की खुली बैठक अब "नैनी रिज़ॉर्ट मनोरा" में होगी, पहले यह बैठक गांजा में होनी थी

 

इस दौरान प्रबंधक राहुल थॉमस, प्रधानाचार्य विनीता रावत,पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,आशा जोशी,अनीता बोरा,मोनिका वर्मा,लता फर्त्याल, किरन मेर,रूचि साह,पल्लवी जोशी,शाहीन, विक्रम सिंह रावत, तुलसी बिष्ट,पूनम,रेणु एवम समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page