खबर शेयर करें 👉

पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर मौजूद । नशेड़ियों पर शक ।

 

नैनीताल । बुधवार की रात मल्लीताल गौशाला में बंधी बछिया के पांव बांधकर कुछ लोगों ने कुकर्म किया है । जिससे यह छोटी बछिया बुरी तरह घायल है । यह घटना गौशाला का ताला तोड़कर अंजाम दी गई है ।

 

घटना की सूचना मिलते ही मल्लीताल के एस एस आई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल वीरेंद्र गोले सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हैं । स्थानीय लोग इस कृत्य के लिये अक्सर वहां नशा करने आने वाले नशेड़ियों को जिम्मेदार मान रहे हैं ।

ALSO READ:  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश हेतु डेटा संशोधन का अवसर, 15 जुलाई को जारी होगी वरीयता सूची

मौनी अमावस्या के दिन हिन्दू मान्यता में गौ ग्रास का बड़ा महत्व है । आज सुबह से गौ ग्रास देने आ रहे लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे दुखी हो उठे । लोग समाज विरोधियों के इस कृत्य से शर्म महसूस कर रहे हैं ।

 

हिंदूवादी नेता विवेक वर्मा ने कहा कि यह घटना अत्यंत शर्मनाक है । वे आरोपी को सजा दिलाने के लिये हर सम्भव प्रयास करेंगे । मौके पर पूर्व सभासद मोहन सिंह नेगी, मनोज जोशी, रोहित गौड़,कैलाश मिश्रा सहित कई अन्य लोग भी मौजूद हैं ।

ALSO READ:  अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में डीएसबी परिसर के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक पर कब्जा किया,

इस मामले में व्यापार मंडल मल्लीताल ने मल्लीताल कोतवाली में ज्ञापन देकर आरोपी को 48 घण्टे के भीतर पकड़ने की मांग की है । व्यापार मण्डल ने निर्धारित समय पर आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कोतवाली  का घेराव करने की धमकी दी है ।

पुलिस आसपास के सी सी टी वी कैमरे व अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी है ।

You missed

You cannot copy content of this page