खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बी डी पांडे महिला चिकित्सालय की, ए एन एम, प्रभा पन्त इसी माह सेवानिवृत्त हो रही हैं । उनकी सेवानिवृत्ति से पूर्व आशा वर्कर्स यूनियन ने उनका सम्मान करते हुए उनके मधुर व्यवहार की सराहना की । इस अवसर पर आशाओं ने उनके स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी ।

  बी डी पांडे अस्पताल में आयोजित सम्मान व विदाई समारोह बड़ी सख्या में आशा कार्यकर्ता व स्टाफ के अन्य लोग मौजूद थे । इस कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण टम्टा, शशिकला पांडे,जानकी कनवाल भी शामिल हुए ।
  इस मौके पर आशा वर्कर्स ने ए एन एम प्रभा पांडे के व्यवहार की सराहना की । प्रभा पन्त के सम्मान व विदाई कार्यक्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल,निर्मला चंद्रा, रश्मि राणा,प्रेमा अधिकारी,दुर्गा टम्टा,तुलसी देवी,हंसा खनायत, नीमा पुजारी,गीता नैनवाल,चंपा देवी,ममता आर्य,नीलम बिष्ट, अल्का खाती,शांति आर्य,उषा आर्य,हेमा ठठोला, राधा रानी,विमला साह,कुसुमलता सनवाल,मनीषा आर्य,सुनीता प्रसाद,भगवती वर्मा,ललिता कांडपाल,दीपा बिष्ट, कमला सहित अन्य आशा वर्कर्स मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page