खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शनिवार की शाम में चारखेत रूसी बाईपास में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई ।

बी डी पांडे अस्पताल के आपातकालीन सेवा में तैनात चिकित्सक डॉ. रिजवान ने बताया कि मंगोली चौकी व मल्लीताल कोतवाली पुलिस विगत देर शायं  नेपाली  व्यक्ति को इलाज के लिये अस्पताल लाये थे । लेकिन उसके अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी । पुलिस के साथ मृतक के अन्य साथी भी असपताल पहुंचे थे । मृतक के शरीर मे गम्भीर चोटें हैं । जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी होगी । मृतक की शिनाख्त हुमला नेपाल निवासी 40 वर्षीय धीरेंद्र रोकाया के रूप में हुई है ।

ALSO READ:  कैंची धाम ड्यूटी में पुलिस कर्मियों द्वारा शराब पीकर लड़की से छेड़छाड़ करने पर एस एस एस नैनीताल का सख्त एक्शन, मुकदमा दर्ज, निलंबन व बर्खास्तगी के लिए एस एस पी ऊधमसिंहनगर को भेजी जाएगी रिपोर्ट ।

 

बताया गया है कि शव को  पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में रखा गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page