खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । तल्लीताल बाजार नैनीताल निवासी सिंध हॉर्स रेजिमेंट के उत्कृष्ट अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल  अनुज साह का पटियाला की एक जिम में अभ्यास करते हुए हृदयगति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया ।

स्व. अनुज साह वर्तमान में इंडिपेंडेंट रिकॉनिसेंस स्क्वाड्रन,पंजाब के कमांडिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे । स्व. अनुज साह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अनुज साह का निधन न केवल उनके परिवार के लिए जबकि संपूर्ण नैनीताल के लिए अपूर्णीय क्षति है ।

ALSO READ:  चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट -: बेस्ट नेट (जजेज) श्रेणी में जस्टिस जितेंद्र के.रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश मनोज के.गुप्ता उप विजेता रहे, लोकभवन गोल्फ कोर्स में हुआ पुरुस्कार वितरण समारोह,

स्व. अनुज साह के आकस्मिक निधन पर साह-चौधरी समाज नैनीताल ने दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है ।


साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष सुरेश लाल साह, सचिव सुरेश चौधरी, मनोज साह ( मन दा), शैलेन्द्र साह,शैलेन्द्र चौधरी, हितेश साह,मयंक साह, मोहित साह, हर्षित साह, मोहित लाल साह, मारुति नंदन साह,विमल चौधरी,बिमल साह,किशन लाल साह,आलोक साह, अनूप साह,विवेक साह, कनक साह,नीरज साह, भुवन लाल साह,रितेश साह,अश्विनी साह,इंद्र लाल साह,विवेक साह,सीमा साह, डा. बिशना साह,भारती साह,राखी साह,ईशा साह ने अनुज साह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस पर होगा पुलिस का पहरा, भारी फोर्स की तैनाती हुई,आईजी कुमाऊं ने जिलाधिकारी नैनीताल सहित अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा, 13 जून से 16 जून तक रहेगा यातायात डायवर्जन, 14 व 15 जून को रहेगा कैंची धाम मार्ग जीरो जोन,

इधर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल सहित कई अन्य संगठनों ने भी लेफ्टिनेंट कर्नल के निधन पर दुःख व्यक्त किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page