खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । ऑपरेशन “रोमियो” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में शुक्रवार को नैनीताल पुलिस ने जनपद भर में ताबड़तोड़ अभियान चलाया ।
  यहां जारी सूचना में बताया गया कि आज 261 अराजक तत्वों पर सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीने व हुड़दंग करने पर पुलिस एक्ट में चालान, ₹27,500 जुर्माना वसूला गया ।
367 वाहन चालकों का यातायात नियमों का उल्लंघन पर ₹1.09 लाख जुर्माना किया और 16 लाइसेंस निरस्त किये और 37 वाहन सीज किये गए ।
 इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करना था ।
एसएसपी नैनीताल ने सख्त लफ्जों में कहा है कि “अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा। कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की आपराधिक या असामाजिक गतिविधि की जानकारी हो, तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले कि पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

You cannot copy content of this page