खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कांग्रेस पी सी सी,सदस्य गोपाल बिष्ट ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र से अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है।

  बुधवार को नैनीताल में पत्रकारों से वार्ता में गोपाल बिष्ट ने कहा कि उन्होंने 2022 में भी भीमताल विधान सभा सीट से मजबूत दावेदारी की थी । लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला । इसके बावजूद उन्होंने पूरी निष्ठा वी समर्पण के साथ कांग्रेस उम्मीदवार व लगातार कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम किया है।
 गोपाल बिष्ट के अनुसार वे वर्ष 1989 में एनएसयूआई के नैनीताल नगर अध्यक्ष बने थे और लगातार 35-40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी को समर्पित हैं । वे जिला कांग्रेस,प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न पदों के अलावा यू सी एफ, के प्रदेश उपाध्यक्ष,सहकारी बैंक के निदेशक, धारी ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख रहे हैं । उनकी पत्नी दो बार से तल्ली दीनी से जिला पंचायत सदस्य हैं । वे इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष पद की दावेदार भी थी  । लेकिन पार्टी के आदेशों के अनुसार उन्हें अपनी दावेदारी छोड़नी पड़ी
स्वतंत्रता सेनानी व उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री रहे दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व. डुंगर सिंह बिष्ट के पुत्र गोपाल बिष्ट ने कहा कि वह केवल अपना अधिकार मांग रहे हैं।
हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए लाखन सिंह नेगी का स्वागत करते हुए बिष्ट ने सुझाव दिया कि नए साथियों को चुनाव में उतरने से पहले कांग्रेस की विचारधारा को समझना चाहिए। उन्होंने स्थानीय भाजपा विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के अपने कार्यकर्ता भी मौजूदा विधायक से खुश नहीं हैं। बिष्ट ने संकल्प दोहराया कि उनका मुख्य लक्ष्य 2027 में कांग्रेस को सत्ता में लाना है।

You missed

You cannot copy content of this page