खबर शेयर करें 👉
सरकार का पुतला फूंका ।
नैनीताल । छात्र संघ चुनाव न कराने से क्षुब्ध एन.एस.यू.आई.,नैनीताल द्वारा शुक्रवार को नगर अध्यक्ष आयुष आर्या के नेतृत्व में  प्रदेश सरकार, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया । इस दौरान आक्रोशित छात्र नेता कॉलेज भवन की छत पर चढ़ गए थे । जिन्हें समझा बुझा कर नीचे उतारा गया । उन्होंने जबरदस्त नारेबाजी की ।
   एन एस यू आई ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 25 अक्टूबर से पहले छात्रसंघ चुनाव का लिखित आश्वासन दिया था । इस झूठे आश्वासन पर आज डी.एस. बी.परिसर में सरकार का पूतला फूंक कर विरोध जताया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आयुष आर्या ने सरकार को चेताया कि यदि शीघ्र ही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई तो एन.एस. यू.आईं. पूरे प्रदेश मे आंदोलन करेगी।इस अवसर पर प्रियांशु बेलवाल, विमल बृजवासी, संजय आर्य, हर्षित शर्मा, ओम नेगी, करन कुमार, आयुष मेहरा, हर्षवर्धन नौलिया, संदीप जलाल,अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page