नैनीताल । एस एस पी नैनीताल के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नैनीताल पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है ।
मल्लीताल कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार वारंटी संतोष कुमार पुत्र भुवन चंद्र निवासी ग्राम गहलना तोक सिलमोड़िया को संबंधित फौजदारी वाद संख्या 971/2025 (सरकार बनाम संतोष कुमार) में अंतर्गत धारा 171, 174 भारतीय न्याय संहिता एवं 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। संतोष कुमार के खिलाफ त्रि स्तरीय पंचायत के दौरान मतदाताओं को पर गलत दबाव डालने व शराब का इस्तेमाल करने का आरोप है ।
अभियुक्त को *मनु महारानी होटल, नैनीताल* के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तारी टीम:*
• उ0 नि0 विजय कुमार, प्रभारी चौकी मंगोली
• कानि0 संजीत राणा, थाना मल्लीताल


