खबर शेयर करें 👉
वीकेंड के दौरान (शनिवार व रविवार) को हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान*
*नोट-यह डायवर्जन प्लान दिनांक 18.04.2026 व 19.04.2026 समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।*
◼️ प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक यात्रा रूट में समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
◼️ पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त भारी मालवाहक वाहनों को समय प्रातः 06:00 बजे से 21:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। जो भारी वाहन जनपद सीमा के अंदर से हल्द्वानी को आते है उन्हें नंबर 01 बैंड से पीछे रोड के बांई ओर तथा भीमताल एचएमटी क्षेत्र में तथा पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर व मैगी प्वाइंट से अंदर पार्क किया जाएगा।
◼️ मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त भारी वाहन गौलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे व खेड़ा चौकी से पीछे पार्क किए जाएंगे।
◼️ बरेली रोड से आकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक व मालवाहक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼️ रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन पंतनगर तिराहा दिनेशपुर मोड से एन एच 109 होते हुए पंतनगर – लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️ रामनगर, बाजपुर, कालाढुंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
◼️ पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त पर्यटक वाहन नरीमन तिराहा से वाया गौलापार होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️ दिनांक 19.04.026 रविवार को समय 15:00 बजे से 21:00 बजे तक भवाली के मस्जिद तिराहा से व नैनीताल से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से वाया कालाढुंगी अपने गंतव्य को जाएंगे।
2-
 *कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक वीकेंड के दौरान यातायात एवं  डायवर्जन प्लान*
     जनपद नैनीताल में कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत  वीकेंड के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु निम्नलिखित यातायात/डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगा।
*1- प्रत्येक वीकेंड के दौरान (शनिवार/रविवार)* को कैंची/भवाली व भीमताल में यातायात के अतिरिक्त दबाव को कम करने के लिए अल्मोडा/रानीखेत की ओर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब व खैरना से डायवर्ट कर वाया रामगढ/मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
*2-  प्रत्येक वीकेंड के दौरान हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों* को जाने वाले आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे एवं अन्य भारी वाहनों को यातायात का दबाव देखते हुए समय –समय पर मस्जिद तिराहा भवाली से पीछे रोका जायेगा अथवा रामगढ व खुटानी मोटर मार्ग  से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
*3- प्रत्येक वीकेंड के दौरान बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक* जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया भीमताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा विकास भवन पार्किंग से पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली/कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा।
*4- प्रत्येक वीकेंड के दौरान बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक* जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया गेठीया/नैनीताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा सैनेटोरियम पार्किंग  से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से  कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा।
     अतः समस्त पर्यटकों/आमजनमानस/वाहन स्वामियों एवं चालकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु वीकेंड के दौरान कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत यातायात एवं डायवर्जन प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा करने का कष्ट करें

You missed

You cannot copy content of this page