खबर शेयर करें 👉

भ्रष्टाचार के खिलाफ के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने तहसील बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

 

 

आरोपी तहसील में नाम दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।टोल फ्री नंबर पर हुई थी शिकायत शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार की सूचना सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी थी। जांच में यह सामने आया कि शिकायतकर्ता का भूमि विवाद न्यायालय में लंबित था और कमिश्नर कुमाऊं द्वारा उसके पक्ष में निर्णय दिया गया था।

ALSO READ:  हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में -- उपनल कार्मिकों के मानदेय और नियमन को लेकर वन विभाग का बड़ा आदेश, 

 

फैसले के बाद, जब उसने अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए तहसील कार्यालय में संपर्क किया, तो रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह ने रिश्वत की मांग की।

 

 

ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पकड़ा, शिकायत सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी के निरीक्षकों ने उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की।

 

 

11 मार्च 2025 को तहसील बाजपुर में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर मोहन सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है।

ALSO READ:  सूचना --: वेधशाला- कृष्णापुर मार्ग के निर्माण हेतु वन भूमि प्रस्ताव के गठन हेतु ग्राम सभा बेलुवाखान की खुली बैठक अब "नैनी रिज़ॉर्ट मनोरा" में होगी, पहले यह बैठक गांजा में होनी थी

 

 

इस सराहनीय कार्य के लिए सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। डॉ. मुरूगेशन ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दें। सतर्कता अधिष्ठान 24×7 जनता की सेवा में तत्पर है।

 

 

You missed

You cannot copy content of this page